पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कव्वाली : धोखा दिया, फरेब किया, दिल दुखा दिया...

कव्वाली : धोखा दिया, फरेब किया, दिल दुखा दिया...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी. कल्याणजी मेले में कव्वाली कार्यक्रम का उद‌्घाटन करते अतिथि।

कलाकारों ने बांधा समां, देर रात तक डटे रहे श्रोता

नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी

कल्याणजी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार रात महफिले कव्वाली का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। देर रात तक श्रोता कव्वाली सुनने के लिए डटे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता कौशल बोहरा, सुशील दीक्षित, मेला संरक्षक हरगोविंद कटारिया, ओमी कटारिया व मेला प्रवक्ता पार्षद वीरू पुजारी ने मां शारदे के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कोटा से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कव्वाल की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कलाकारों अलताफ हुसैन, मोहसिन हुसैन, जमीला परवीन, जितेन्द्र सिंह हाड़ा सहित अन्य कलाकारों ने धोखा दिया फरेब किया, दिल दुखा दिया मेरी वफाओं...और फिकरो ने रंग चहरे का मेरा उड़ा दिया, आपने क्या दिया मुंह दिखाई में...., जल जल के अकेले में चाहे पूजा करो या इबादत करो... और छाप तिलक सब छीनो रे, मौसे नैना मिलाइके...की प्रस्तुति पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए वहीं कलाकारों ने भी श्रोताओं की खूब वाह-वाही लूटी।

इससे पहले सभी कलाकारों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संरक्षक ओमी कटारिया, प्रवक्ता पार्षद वीरू पुजारी, महेन्द्र दीक्षित, गिरधारी सोनी, रवि मंगल, ताज मोहम्मद, दर्शनसिंह गुर्जर, शहीद खान, गोपाल धामोनिया, सुरेन्द्र विजयवर्गीय, लोकेश मीणा, रामकिशोर कटारिया, शैलेन्द्र मीणा, गोपाल सैनी, मनमोहन दुबे, जेईएन सुरेश शर्मा, इकराम, राहुल कौशल, केदार मास्टर, शहीद खान, दीपक गुप्ता, विनोद एडवोकेट, मुकेश शर्मा, भागचंद कटारिया, महेश कटारिया, जितेन्द्र कटारिया, नितेश मोदी सहित सैकड़ों श्रोता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...