वार्ड 20 में टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए
गंगापुर सिटी| वार्ड 20 और पीएचसी क्वाटर के आसपास इन दिनों लोग पेयजल संकट से त्रस्त है। इस संबंध में वार्ड पार्षद मीरा देवी महावर ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को पेयजल संकट से अवगत कराते हुए टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। पार्षद मीरा देवी महावर ने बताया कि वार्ड में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुई है। कई बार वार्ड में पेयजल संकट की समस्या से जलदाय विभाग के अधिकारियों से अवगत कराया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से पेयजल समस्या से निजात के लिए वार्ड की गांधी कॉलोनी बैरवा धर्मशाला और पीएचसी के आश्रय स्थल के पीछे गली में दो अलग अलग टैंकरों से जलापूर्ति किए जाने की मांग की है।