पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरका माता मंदिर में भाजपा युवा शक्ति सम्मेलन, संगठन की मजबूती पर चर्चा की

भरका माता मंदिर में भाजपा युवा शक्ति सम्मेलन, संगठन की मजबूती पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा का युवा शक्ति सम्मेलन मंगलवार शाम भरक गांव स्थित भरका माता मंदिर में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने की। कार्यक्रम संयोजक रूपलाल जाट ने बताया कि सम्मेलन युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक सीटें जीती हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने सहाड़ा-रायपुर विधानसभा के युवा शक्ति सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ.बालूराम चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ, रतन लाल जाट, गंगापुर नगर अध्यक्ष संजय रूईया, जिला उपाध्यक्ष कैलाश महता, रायपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश टांक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लादूलाल महता, पार्षद ओमप्रकाश चंदेल, कमलेश पाठक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लादूलाल पितलिया, रायपुर प्रधान यशोदा जाट, पूर्व सैनिक प्रताप सिंह, युवा मोर्चा सहाड़ा प्रभारी अर्पित अग्रवाल, गोवलिया सरपंच नारायण लाल जाट, महेंद्रगढ़ सरपंच रामधन सोमानी, पांचों युवा मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

गंगापुर. भरका माता मंदिर में युवा शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता।

खबरें और भी हैं...