पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरक के शिविर में दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे अधिकारी, लोगों के नहीं हो पाए काम

भरक के शिविर में दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे अधिकारी, लोगों के नहीं हो पाए काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहाड़ा तहसील क्षेत्र में हो रहे राजस्व अदालत शिविरों में महज खानापूर्ति हो रही है। शिविर समय के 2-2 घंटे बाद भी प्रभारी व अधिकारी नहीं पहुंचते। जिसके चलते लोगों के काम नहीं हो रहे। भरक पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को शिविर हुआ। शिविर के समय सुबह 10 बजे तक 70 फ़ीसदी कुर्सियां खाली थीं। ब्लॉक के सभी अधिकारी नदारद थे। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी व सहाड़ा तहसीलदार शिविर में 12 बजे तक नहीं पहुंचे जबकि ग्रामीण काम के लिए घंटों तक इंतजार करते रहे। इस बारे में पीठासीन अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत का कहना है कि उनके पास रायपुर उपखंड अधिकारी, सहाड़ा विकास अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज है। कुछ समय रायपुर रुकना पड़ गया था। वहां ग्रामीण आ गए थे इस वजह से भरक पहुंचने में देर हो गई। बाकि सभी कर्मचारी वहां थे।

आज यहां लगेंगे शिविर ...

राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 18 मई को मांडल पंचायत समिति की पंचायत आलमास में, भीलवाड़ा की पंचायत महुआ कला में, बदनौर, बनेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कासोरिया में, हुरड़ा (गुलाबपुरा) पंचायत समिति की पंचायत टोंकरवाड़ा में, जहाजपुर पंचायत समिति की पंचायत पंडेर में, बिजौलिया पंचायत समिति की पंचायत उमाजी का खेडा में, रायपुर की ग्राम पंचायत पीथा का खेडा में तथा शाहपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढिकोला में राजस्व शिविर होंगे।

भरक में अफसरों के बारे में पूछते रहे ग्रामीण

करजालिया शिविर में जमाबंदी में दर्ज किया नाम

आसींद | करजालिया में गुरुवार को आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में आया दूल्हेपुरा का हेमा बोला साहब 60 वर्ष का हो गया। खाते में मेरे पिता का नाम उनके जीते जी तो सही नहीं हो पाया। अब तो सही करवा दो। ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। खाते में जाति बैरवा दर्ज करवा दो। उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार धाकड़ ने नाम जंगलिया से जग्गा व जाति बैरवा दर्ज की। हेमा को खाते की नकल सौंपी। 61 वर्षीय माधू पुत्र रामा तेली निवासी करजालिया ने कहा-पटवारी का चौपड़ा में नाम कोणी पेली तो हो। उपखंड अधिकारी धाकड़ ने तहसीलदार को जांच कर प्रकरण तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रकरण में जमाबंदी रोटेशन बनते समय नाम छूट गया था। जिसे तहसीलदार हरिराम यादव ने शुद्धि करवा जमाबंदी की नकल दी। शिविर में विधायक रामलाल गुर्जर, प्रधान लक्ष्मी देवी साहू, उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार धाकड़, तहसीलदार हरिराम यादव, विकास अधिकारी अमित कुमार जैन, नायब तहसीलदार गोपाल लाल माटोलिया, सरपंच लादी देवी जैन, पूर्व सरपंच हस्तीमल जैन, उगम लाल गुर्जर, अशोक कुमार पारीक, पटवारी आशुतोष जांगिड़, सचिव नेमीचंद शर्मा आदि मौजूद थे।

मांडलगढ़ क्षेत्र में 24 मई तक के शिविर स्थगित ... राजस्व लोक अदालत अभियान ‘न्याय आपके द्वार’ के तहत मांडलगढ़़ उपखंड क्षेत्र में 24 मई तक लगने वाले शिविर स्थगित कर दिये गये हैं। उपखंड अधिकारी मांडलगढ के अवकाश में रहने के कारण ये शिविर स्थगित किये गये हैं। शिविरों के लिये नई तिथि का निर्धारण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...