भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी
दिल्ली-मुंबई राजधानी ट्रेन में रेलवे ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरुआत की है। कुछ समय पूर्व इस ट्रेन में पदस्थ आरपीएफ जवानों को बॉडी कैमरे लगाए गए थे। इसके बाद अब कोच में ही कैमरे लगा दिए गए हैं। शुरुआत में 5 कोच में 20 हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनको 100 कोच में लगाने की योजना है। इस पर ढाई करोड़ रुपए का खर्चा करेगा। रेलवे ने राजधानी ट्रेन के डिब्बों में कैमरे लगाने की शुरुआत की है।