रिवाली|आंतरी क्षेत्र के डूंगरवाड़ा ग्राम पंचायत के गोठ गांव में गुरुवार को कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया जिसमे चार पार्टियों ने भाग लिया। पार्टियों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों का मनमोह लिया। बडी लांक की पार्टी द्वारा माता साडो की कथा जन्मे जन्मे देवजी रे गोठा में गुर्जर घर लियो अवतार साडो माता के... सुनाई। छोटी लांक की पार्टी ने शंकर भगवान पर आधारित नाई का ने गजब करी फूट गया तकदीर बलम म्हारी बाई का नाश गयो रे गैबी नाई को... कथा सुनाई। इसी प्रकार टोडा ठेकला की पार्टी ने भी अपनी प्रस्तुति दे कर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरिसिंह पौसवाल ने बताया कि आयोजकों की ओर से सभी पार्टियो के साफ बंधवाकर स्वागत किया गया व माल पुआ कि प्रसादी वितरण कि गई।
कल से तीन दिवसीय हरि कीर्तन दंगल
गंगापुर सिटी|आम ग्रामीणों की ओर से समीवर्ती गांव नंदपुरा में हरि कीर्तन दंगल का आयोजन 18 मई को रात आठ बजे से होगा जो 20 मई को शाम पांच बजे तक चलेगा। पंचायत सदस्य बाबू लाल सैनी व वार्ड पंच अम्बालाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुन्जी लाल मीणा होंगे। उन्होंने बताया कि हरिकीर्तन दंगल में नन्दपुरा, रूंद सलालपुर, जलोखरा व महूकलां (आमलीपुरा) की पार्टियां भाग लेंगी।
रिवाली में कन्हैया दंगल
रिवाली. कन्हैया दंगल में प्रस्तुति देते कलाकार।
चतुर्भुज नाथ भगवान मंदिर में रामकथा कल से
रिवाली|आंतरी क्षेत्र के आस्था धाम चतुर्भुज नाथ भगवान के मन्दिर प्रांगण में शनिवार से संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा 9 दिन तक चलेगी। कथा की शुरूआत पर शनिवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कलश यात्रा का समय रहेगा। साध्वी मन्दाकिनी ग्वालियर के द्वारा कथा सुनाई जाएगी। कथा संत शिवचरणदास महाराज चित्रकूट के सान्निध्य में होगी व हवन पुणार्हूति प्रसादी वितरण रविवार को होगी। कलश यात्रा छोटी लांक डेरा के चतुर्भुज मन्दिर से रवाना हो कर बड़ी लांक होते हुए मेन मन्दिर पहुंचेगी।