पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूमधाम से मनाया जाएगा गंगापुर स्थापना महोत्सव

धूमधाम से मनाया जाएगा गंगापुर स्थापना महोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी। गंगापुर स्थापना महोत्सव नगर परिषद की ओर से धूमधाम से मनाया जाएगा और महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुक्त जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि गत दिनों नप की आयोजित साधारण सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नगर परिषद द्वारा सभापति संगीता बोहरा की अध्यक्षता में गंगापुर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना महोत्सव का आगाज 29 अप्रैल से होगा और यह एक मई तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए महेन्द्र शर्मा, अनुज शर्मा, मदनगोपाल रावत, अजय सिंहा, दीपक सिंघल, शिवरतन अग्रवाल, महेन्द्र दीक्षित, करणसिंह कटारिया, वीरू पुजारी, शैलेन्द्र मीणा और जगदीश हेमनानी के संयोजन में तैयारी समिति बनाई गई है जो कार्यक्रम को वृहत रूप से तैयारी करेगी। आयुक्त ने बताया कि 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी और बैठक में विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रशासन, पार्षद और सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के लोग शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...