जिले के 4 पुलिस निरीक्षक और 17 उप निरीक्षकों के तबादले
सवाईमाधोपुर | पुलिस अधीक्षक मामन सिंह ने जिले में निरीक्षकों व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण/ पदस्थापन किया है। एसपी ने चार निरीक्षक व 17 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक कन्हैयालाल पुत्र पीरुमल को थानाधिकारी सदर गंगापुरसिटी, चन्द्रप्रकाश पुत्र लक्ष्मणराम को थानाधिकारी बौंली, प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र बुद्धिप्रकाश को मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी सवाईमाधोपुर, कैलाश चंद मीना पुत्र सुआलाल मीना को थानाधिकारी बामनवास, उप निरीक्षक सोहन सिंह पुत्र जीवन सिंह को थानाधिकारी पिलोदा, विनोद कुमार पुत्र धर्माराम को थाना कोतवाली, राकेश कुमार यादव पुत्र रमेश चंद को चौकी उदेईमोड़ गंगापुरसिटी, मनीष शर्मा पुत्र महाराम शर्मा को थाना मानटाउन, रामसिंह पुत्र भारताराम को थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा लगाया गया है। इसी प्रकार उपनिरीक्षक जलसिंह पुत्र महताब सिंह को थाना गंगापुरसिटी, भरत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को चौकी कुण्डेरा, अमित कुमार शर्मा पुत्र हरिबाबू को चौकी भाड़ौती, पिंकी देवी/ भरतलाल को महिला थाना सवाईमाधोपुर, जगदीश प्रसाद पुत्र रामसिंह को थाना कोतवाली, हेमेन्द्र चौधरी पुत्र संतराम को थानाधिकारी बहरावंडा कला, रमेश चंद पुत्र रघुनाथ सिंह को चौकी महुकला गंगापुरसिटी तथा शैतान सिंह पुत्र पौदी सिंह को प्रभारी यातायात शाखा सवाईमाधोपुर लगाया गया है।