बजरंगपुरा में अक्षय तृतीया पर्व पर विवाह सम्मेलन
समारोह की तैयारियां लगभग सभी पूरी
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की ओर से तृतीय सामुहिक विवाह सम्मेलन वजीरपुर के बजरंगपुरा परीता में 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आगाज हनुमानजी मंदिर से निकाली जाने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। जिलाध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, विशिष्ट अतिथि महासभा के राष्ट्रीय संयोजक फिरेराम प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहिताश कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष मंगलसेन प्रजापति, मुख्य महासचिव सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, महिला महासचिव प्रीति गोला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, सपोटरा विधायक रमेश मीणा, करौली विधायक दर्शन सिंह, पूर्व संसदीय मंत्री रामकेश मीणा, पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, प्रदेश सचिव जीआर खटाना, जिला प्रमुख विनीता मीणा, कांग्रेस सदस्य सुरेन्द्र लांबा, वमेन सेफ्टी एंड न्याय मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम गोला, प्रजापति एज्यूकेशन एंड स्पोट्र्स फेडरेशन के संस्थापक महेन्द्र गोला, सहित राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजसिंह भगेनिया करेंगे।
उन्होंने बताया कि वजीरपुर के बजरंगपुरा में पहली बार 85 जोड़ों का सामुहिक विवाह एकसाथ होगा।
जिला मुख्य संयोजक मिश्रीलाल ठेकेदार ने बताया कि महिला संगीत के कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कलाकार बनेसिंह प्रजापति ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देंगे। उन्होंने समाज के अधिकाधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।