भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी से मिले
गंगापुर सिटी|भाजयुमो सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर पहुंच कर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी भादरा से मुलाकात की और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 36 कौमों का परिवार है और भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान ही सर्वोपरि है।