उदेई कलां में एटीएम मशीन खराब, उपभोक्ता परेशान
गंगापुर सिटी। उदेई कलां में लगा बैंक ऑफ बडौदा का एटीएम पिछले एक माह से बंद पड़ा है। इतना ही नहीं जिस जगह एटीएम लगा है उसकी शटर बंद रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी दूर पैदल चलकर इस उम्मीद में आते है कि एटीएम से आसानी से राशि निकाल लेंगे लेकिन एटीएम ही खराब पड़ा है जिसके कारण उन्हें निराश होकर बैरंग लौटना पड़ता है। ग्रामीण योगेन्द्र ने बैंक के उच्चाधिकारियों से खराब एटीएम को सही करवाने की मांग की है।