कठुआ दुष्कर्म के दोषियों को हो फांसी
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी
कठुआ दुष्कर्म कांड के आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान किसान सर्किल से एसडीएम कोर्ट तक कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने हत्यारों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की और कहा कि सरकार दोषियों को बचा रही है। जानबूझ कर इस मसले को हिन्दू-मुसलमान में उलझाया जा रहा है लेकिन मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। आसिफा के हत्यारे को कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरे देश भर में आवाज उठाई जा रही है। इस दौरान पिन्टू चेंची, रेखसिंह अवाना, महेन्द्र डोई, राजेन्द्र हबीबपुर, प्रशान्त गुर्जर, दुष्यन्त कटारिया, कंवर फरासपुर, गिरधारी डोई, भवानी खेडली, नमो नारायण, धीरज, कृष्णा डोई, विकास, अजीत, अमित, लखन लांगड़ी आदि लोग मौजूद थे।
गंगापुर सिटी. कठुआ दुष्कर्म के विरोध में ईदगाह सर्किल पर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी।