कई सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण
गंगापुर सिटी। जिला समान परीक्षा संयोजक और राउमावि के प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। संयोजक गुप्ता के अलावा प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, भगवान सहाय गुप्ता ने राउमावि जीवली, सेवा, श्यारौली और राउमावि वजीरपुर परीक्षाओं का निरीक्षण किया। यह जानकारी सोहनलाल गुप्ता ने दी।