शिक्षा अधिकारियों ने ली अभिभावकों की बैठक
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हनुमानप्रसाद गोयल और एबीईईओ विष्णु गुप्ता ने वार्ड 4 सैनी कॉलोनी स्थित राप्रावि के अभिभावकों की बैठक ली। साथ ही बैठक में दोनों अधिकारियों ने भामाशाहों से स्कूल के रख-रखाव और प्रत्येक विद्यार्थी को दो ड्रेस, जूते-मोजे, टाई-बेल्ट, आई कार्ड सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय में एक अध्यापक लगाने की मांग की। वर्तमान में विद्यालय में 111 विद्यार्थियों का नामांकन है और इस सत्र में 150 नामांकन करने का लक्ष्य रखा है।