भागवत कथा में कृष्ण लीला का वर्णन
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी
छोटी उदेई में भैरोजी मंदिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भैरोजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य बालकृष्ण शास्त्री छोटी उड़ेई वाले ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, माखन चोरी, सकठा सुर वध, गोकुल से वृंदावन गमन, कालिया मर्दन एवं गोवर्धन लीला में इन्द्र मान मर्दन के प्रसंग सुनाए। इस दौरान भक्तों ने गोवर्धन महाराज की पूजा करते हुए भजनों पर नृत्य किया।