खूंटला स्कूल व उदेई मोड़ डिस्पेंसरी में अब ठंडा पानी उपलब्ध
गंगापुर सिटी|न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकुर गुप्ता व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णा गुप्ता ने मंगलवार को उनके पिताजी स्व. भंवरलाल गुप्ता की याद में उदेई मोड़ स्थित शहरी डिस्पेंसरी व खंूटला गांव स्थित राउमा विद्यालय में एक-एक वाटर कूलर लगवाया।
मंगलवार को ही दोनों वाटर कूलरों का शुभारंभ किया गया। खंूटला स्कूल में हुए वाटर कूलर के शुभारम्भ कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकुर गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं की आवश्यकता को समझते हुए उनके पिता की पुण्य स्मृति में विद्यालय में वाटर कूलर सप्रेम भेंट किए गए हैं। इस कार्य के प्रेरणा स्त्रोत एडवोकेट हर्षवर्धन शर्मा व रीडर रविन्द्र सिंघल रहे। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, मुकेश लोदवाल व जौहरीलाल बैरवा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। मजिस्ट्रेट कृष्णा गुप्ता का मीरा गुप्ता व सुशीला मीणा ने माला पहनाकर, शॉल भेंट कर स्वागत किया। इससे पहले प्रधानाचार्य ने वाटर कूलर भेंटकर्ता गुप्ता परिवार का आभार जताया। उदेई मोड़ स्थित राजकीय शहरी डिस्पेंसरी में भी वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. शिव कुमार गुप्ता व कंपाउंडर नरेश गुप्ता मौजूद थे। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में वाटर कूलर के शुरु होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को गर्मी में ठंडे पानी की सुविधाएं मिलेगी।
गंगापुर सिटी। राजकीय शहरी अस्पताल में वाटर कूलर।