दुष्कर्म के खिलाफ महिला कांग्रेस ने निकाली रैली
गंगापुर सिटी. महिला अत्याचारों के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को रैली निकाली गई और दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वंदना मीणा ने बताया कि इस समय देश में महिलाओं की स्थिति दयनीय है वहीं सरकार बेटियों व महिलाओं के प्रति संवेदनहीन है। कठुआ में हुआ दुष्कृत्य इसका उदाहरण है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की ओर से कलेक्टर के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दुष्कर्म के आरोपियों को तत्काल सजा देते हुए फांसी पर लटकाने की मंाग की गई। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, सुबह सिंह, पिंटू चेंची, सईद शाईन, दीपा गुप्ता, यास्मीन बेगम, शबाना बानो, गीतादेवी, शकुंतला देवी, ममता मीणा, सचिन मीणा और संतोष देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।