अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आग से बचाव के बताए तरीके
गंगापुर सिटी. अग्निशमन दिवस के अवसर पर अग्निशमन की जानकारी देते कर्मचारी।
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी।
राज्य सरकार की ओर से मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए।
नगर परिषद अग्निशमन अधिकारी श्यामसुंदर ने बताया कि मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत वर्धमान हॉस्पीटल और गर्ग हॉस्पीटल में फायरबिग्रेड के कार्मिकों द्वारा अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान दमकलकर्मियों ने स्टाफ सदस्यों को अग्निशमन उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिया साथ ही आपात स्थिति में इन उपकरणों के उपयोग करने के तरीकों के बारे में बताया। साथ ही उपकरणों के उपयोग और आग लगने के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।