पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चकछाबा में तीन माह से पानी नहीं, रेलवे काॅलोनी पर निर्भर सभी

चकछाबा में तीन माह से पानी नहीं, रेलवे काॅलोनी पर निर्भर सभी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

ग्राम पंचायत महूकलां सहित चकछाबा में इन दिनों पानी का संकट गहराने से गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों को रेलवे कॉलोनी से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि महूकलां, महूखुर्द स्कीम जयपुर में पेंडिग पड़ी हुई है। विधायक मानसिंह गुर्जर को इस संबंध में महूकलां के पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर ने पूर्व में कई बार ज्ञापन सांैपा लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिससे गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक सप्ताह पहले एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को हल करने की मांग की जा चुकी है। ग्राम चकछाबा में पेयजल के लिए एक बोरिंग व पाइप लाइन बिछी हुई है लेकिन बोरिंग करीब तीन माह से खराब होने के कारण ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।

लोगों को महंगे दामों पर पानी खरीद कर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों व विकास अधिकारी को लिखित में सूचना देने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरओ प्लांट स्वीकृत लेकिन अभी तक नहीं लगाया

पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर ने एसडीएम को बताया कि चकछाबा में आरओ प्लांट स्वीकृत होने के बावजूद जलदाय विभाग व विकास अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक इसे नहीं लगाया गया है जिससे ग्रामीणों को पीने का पानी की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र आरओ प्लांट लगाने की मांग की है।

कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस ओर नहीं दिया जा रहा ध्यान

खबरें और भी हैं...