अग्रवाल समाज की विभिन्न इकाइयों की ओर से लगाए जाएंगे आज परिंडे
गंगापुर सिटी|जिला अग्रवाल समाज के तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर्व के शुभ अवसर पर बुधवार को समाज की विभिन्न इकाइयों की ओर से गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर मूक पंक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे।
अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष अशोक बंसल और पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गर्ग ने अक्षय तृतीया पर्व पर जिला अग्रवाल मुख्य शाखा, जिला युवा अग्रवाल संगठन, जिला अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल कर्मचारी संगठन, तहसील अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी व सदस्य सहित सभी इकाइयों के सदस्य जगह-जगह पंक्षियों के लिए परिंडे लगाएंगे। जिलाध्यक्ष सुरेशचंद गुट्टा और महिला जिलाध्यक्ष नीलम गोयल के अलावा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रामगोपाल सिंघल, युवा संगठन के पंकज जैन ने सभी अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों के अलावा सदस्यों से कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।