पेड़ से गिरकर किसान की मौत
गंगापुर| तिरोली गांव में मंगलवार को पेड़ से गिरने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय धनराज पुत्र कालू प्रजापत निवासी तिरोली खेत पर मवेशियों के टहनियां काटने पेड़ पर चढ़ा। संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। परिजन उसे गंगापुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र मदनलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।