पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीपीसी ने देवरिया स्कूल का निरीक्षण किया

एडीपीसी ने देवरिया स्कूल का निरीक्षण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरिया के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह एडीपीसी योगेश पारीक पहुंचे। उनके साथ एसआईक्यूई के जिला प्रभारी सनी पाल भी थे। दोनों ने स्कूल का निरीक्षण किया।

एडीपीसी पारीक ने स्कूल की व्यवस्थाओं, आईसीटी लैब, स्मार्ट वर्चुअल क्लासरूम की उपयोगिता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण कुमावत की सराहना की। एसआईक्यूई प्रभारी सनी पाल ने बताया कि देवरिया आदर्श स्कूल में अच्छी व्यवस्था होने पर प्रभारी अध्यापिका प्रमिला त्रिपाठी सहित संस्था प्रधान व स्टाफ की सराहना की।

कांगनी. देवरिया स्कूल का निरीक्षण करते अधिकारी।

एडीपीसी पारीक ने स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों का ज्ञान परखा... गंगापुर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल का निरीक्षण करने मंगलवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक योगेश पारीक पहुंचे। उन्होंने एसआईक्यूई के तहत पहली से चौथी कक्षा तक के बच्चों का ज्ञान परखा। हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जिसका बच्चों ने संतोषप्रद जवाब दिया। जिला एसआईक्यूई प्रभारी सनी पाल ने सभी शिक्षकों को एसआईक्यूई की बारीकी से जानकारी दी। बच्चों की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा। इस दौरान जिला एसआईक्यूई प्रभारी सनीपाल, प्रधानाचार्य फारुख बेग मिर्जा, प्राध्यापक भैरू लाल बलाई, वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र वैष्णव, बद्री लाल लौहार, आशा जीनगर, कंचन सोनगरा, ममता जीनगर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...