पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुक्त और बड़े बाबू को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

आयुक्त और बड़े बाबू को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

नगर परिषद कार्यालय में बुधवार रात रिश्वत लेते धरे गए नप आयुक्त जितेंद्र शर्मा और लिपिक राहुल कौशल को एसीबी सवाई माधोपुर शाखा ने गुरुवार को भरतपुर में एसीबी के विशेष न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों को एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद एसीबी ने दोनों आरोपितों को भरतपुर की सेवर जेल पहुंचा दिया। शुक्रवार को दोनों को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। बुधवार रात एसीबी की टीम आयुक्त और लिपिक को लेकर सवाई माधोपुर ले गई थी। दोनों आरोपितों की रात सवाई माधोपुर में ही कटी। गुरुवार दोपहर एसीबी टीम दोनों को एसीबी विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के लिए एसीबी टीम सवाई माधोपुर से रवाना हुई। टीम ने दोनों को एसीबी के विशेष न्यायाधीश तनवीर अहमद के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए। न्यायालय के आदेशों के बाद एसीबी अधिकारियों ने दोनों को सेवर जेल भेज दिया। (देखें पेज 16 भी)

नप में दिनभर सन्नाटा

जानिए कब क्या हुआ

रात 12:30 बजे: गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आयुक्त और लिपिक का सामान्य चिकित्सालय में स्वास्थ परीक्षण कराया।

रात 1:00 बजे: आयुक्त और लिपिक को लेकर एसीबी की टीम सवाई माधोपुर के लिए रवाना।

दोपहर 11:30 बजे: एसीबी टीम आयुक्त और लिपिक को लेकर भरतपुर एसीबी कोर्ट के लिए रवाना

दोपहर 3:50 बजे: विशेष एसीबी न्यायाधीश तनवीर अहमद के समक्ष उनके अस्थायी आवास सर्किट हाउस में दोनों आरोपितों को पेश किया।

दोपहर 4:20 बजे: एसीबी अधिकारियों ने न्यायाधीश के समक्ष अपनी दलीलें पेश की और मामले के बारे में न्यायाधीश को अवगत कराया।

दोपहर 4:22 बजे: आयुक्त और लिपिक को जेल भेजने के आदेश दिए।

खबरें और भी हैं...