गंगापुर सिटी/बाटोदा|शादी के पांच साल बाद भी जब संतान नहीं हुई तो इलाज कराने के लिए दंपती साधु बाबा के पास इस आशा से पहुंचे कि बाबा के आशीर्वाद से उन्हें संतान मिलेगी, लेकिन बाबा ने विश्वास की तमाम मर्यादाओं को तार तार करते हुए महिला से तीन दिन तक ज्यादती की।
बाबा ने महिला को धमकाया कि इस बारे में उसने किसी को बताया तो पहले उसका पति मरेगा फिर पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो जाएगी। डरी सहमी महिला ने पहले तो इस बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन बुधवार को उसने सारी हकीकत अपने पति के सामने बयां कर दी। पति प|ी ने थाने पहुंचकर इस ढोंगी बाबा के खिलाफ बाटोदा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने प्यारे का नंगला, खोंचपुरी, दौसा निवासी बाबा शिवलाल मीणा पुत्र गुलाब मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का गुरुवार सुबह गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल कराया। लोगों को घटना के बारे में पता चला तो आग की तरह फैल गई। (देखें पेझ 16 भी)
यहां प्रवचन चल रहे हैं, मैंने कोई गुनाह नहीं किया, थाने क्यों चलूं
पुलिसकर्मी धारासिंह ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट के के बाद पुलिस दल बैरखंडी में बाबा के पास पहुंचा। उसे गिरफ्तार कर थाने चलने को कहा तो पुलिस को धमकाया और कहा-अभी यहां प्रवचन चल रहे हैं। मैंने कोई गुनाह नहीं किया मैं क्यों थाने चलूं। पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई और उसे जबरन गाड़ी में डालकर थाने ले आए।
अगर यह राज उजागर किया तो तेरा पति और बच्चा दोनों मरेंगे
15 मई को पति प|ी फिर बाबा के पास पहुंचे लेकिन बाबा नहीं मिला। 16 मई फिर से बाबा के पास पहुंचे, इस दिन भी बाबा ने महिला से ज्यादती की। इस बारे में किसी को बताने पर पति और बच्चे की मौत और तू खुद पागल हो जाएगी। ऐसा ही अन्य महिलाओं के साथ करता था।
बाबा के खिलाफ बाटोदा थाने में एफआईआर दर्ज
ऐसे करता था इलाज हेड कांस्टेबल प्रेमचंद गुर्जर ने बताया कि महात्मा जब महिला का इलाज करता था तो तेल से पेट की मालिश करता। कुछ खाने की दवा देता। दुष्कर्म करता।
6 माह से दे रहा था धोखा महात्मा ने बताया कि वह 12 साल से महात्मा बन गोवर्धन की परिक्रमा में था। 6 माह से बजरंग बली के स्थान पर रहने लगा। गांव वाले ही खाना देते थे।
बाबा ने पुलिस-परिजनों को दी धमकी
पढ़िए...एफआईआर में दर्ज तथ्य
शादी के पांच साल बाद भी संतान नहीं
पीड़िता बामनवास की रहने वाली है और उसका पीहर बाटौदा थाना क्षेत्र के गांव बैरखंडी में है। उसकी शादी 2013 में हुई थी, लेकिन अब तक कोई संतान नहीं हुई। काफी इलाज कराया, फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ।
पीड़िता के पिता ने बताया बाबा का पता
पिता ने उसे बताया कि बैरखंडी के बालाजी पर साधु बाबा आए हैं और वे बच्चा होने की दवा देते हैं। इलाज कराने के लिए पीडि़ता और उसका पति 13 मई को बैरखंडी पहुंचे। ढोंगी बाबा ने पीडि़ता के पति को बाहर धूणे के पास बिठाया और भजन करने को कहा। यहां उसने विवाहिता के साथ अभद्रता की।
बाबा ने धमकी दी और दुष्कर्म किया
इसके बाद बाबा महिला को अपनी कुटिया में ले गया, जहां उसने पेट पर तेल लगाने के बहाने उसके साथ ज्यादती की। पीडि़ता के मुताबिक बाबा ने उसे 6 पूडिय़ों में दवा दी और ज्यादती की बात किसी को नहीं कहने की हिदायत भी दी। अगले दिन भी बाबा ने ज्यादती की।
.. और भी खुल सकते हैं मामले
पुलिस ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है कि उसने किन और महिलाओं के साथ इलाज के नाम पर इस प्रकार का कृत्य किया है।