पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाना बनाते सिलेंडर भभका, ऑटोपार्ट्स की दुकान में बाइक जली

खाना बनाते सिलेंडर भभका, ऑटोपार्ट्स की दुकान में बाइक जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

शहर में बुधवार रात दो अलग अलग जगहों पर हुई आगजनी की घटनाओं में हजारों रुपए का नुकसान हो गया। आगजनी की पहली घटना कोलीपाड़ा शिव मंदिर के पास बाबूलाल पुत्र किशनलाल के घर में हुई। बाबूलाल के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग के कारण नली व रेग्यूलेटर पूरी तरह जल गया और थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घर के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। साथ ही गैस एजेंसी पर फोन लगाया, लेकिन एजेंसी के कार्मिकों ने बिना कुछ बोले ही फोन काट दिया। इसके बाद दमकल को सूचना दी लेकिन दमकल भी नहीं आई। बाद में आसपास के लोग खुद परिषद कार्यालय आए और दमकल को लेकर घटना स्थल पहुंचे। सूचना पर थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल ने आसपास के लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गैस सिलेंडर में लगी आग से रसोई में रखा सामान, पर्दे, वायरिंग सहित हजारों रुपए का सामान जलकर स्वाह हो गया। साथ ही आग से रसोई पूरी काली पड़ गई।

शहर में दो जगह आग की घटना, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल, रसोई का सामान स्वाह

गंगापुर सिटी . सिलेंडर में लगी आग से जला रसोई का सामान।

गंगापुर सिटी . बाइक में लगी आग के बाद जलती बाइक।

करंट चेक करने का प्रयास किया, बाइक जली

आगजनी की दूसरी घटना फव्वारा चौक के पास शिवम आटोपार्ट्स की दुकान में एक मोटरसाइकिल में हुई। ग्राहक अपनी बाइक को सुधरवाने के लिए दुकान पर पहुंचा। दुकान मालिक ने जैसे ही बाइक में करंट की जांच करने का प्रयास किया तो बाइक की टंकी के पास पेट्रोल ने आग पकड़ ली जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।

खबरें और भी हैं...