नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2017 के 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में टॉपर्स की सूची एक वर्ष बाद शुक्रवार को जारी की गई। सूची के अनुसार गंगापुर में लगातार शिक्षा के क्षेत्र में रिकॉर्ड बना रहा डीएस साइंस एकेडमी ने एक बार फिर बाजी मारी है।
एकेडमी के छात्र राजीव सिंह नरूका ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गंगापुर व डीएस साइंस एकेडमी का पूरे देश में नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम के दौरान ही संस्था के डायरेक्टर उमेश शर्मा ने दावा किया था कि वे नंबर वन रहेंगे, जो अब सही साबित हुआ।
गंगापुर सिटी. राजीव के राज्य में प्रथम आने पर जश्न मनाते छात्र व स्टाफ सदस्य।
24 मई को स्वर्ण पदक देकर किया जाएगा सम्मान : 24 मई को राजस्थान बोर्ड में आयोजित दीक्षांत समारोह में डीएस साइंस एकेडमी के छात्र राजीव सिंह नरूका को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार में जैसे ही बोर्ड से सूचना मिली तो एकेडमी में खुशियों का माहौल हो गया। विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। शहरवासियों ने भी एकेडमी के निदेशक इंजी. उमेश शर्मा को फोन पर वार्ता कर बधाई दी और बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चला।
जतिन ने आईआईटी मेंस में हासिल की ऑल इंडिया की दूसरी रैंक : एकेडमी के छात्र राजीव सिंह ने सफलता का श्रेय विद्यालय में शिक्षकों की मेहनत और उनका सहयोग के अलावा अपने द्वारा शिक्षा अध्ययन के लिए डीएस साइंस एकेडमी को चुनना महत्वपूर्ण बताया। छात्र के माता-पिता ने कहा कि उन्होंने राजीव को कई जगह डेमो क्लासेज करवाई थी लेकिन राजीव ने डीएस एकेडमी में ही अपना भविष्य देखा और पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई की। राजीव व उसकी माता की खुशी कुछ अलग ही दिखाई दे रही थी। एकेडमी के निदेशक शर्मा ने बताया कि इस बार एकेडमी का छात्र जतिन ने आईआईटी मेंस में ऑल इंडिया की दूसरी रैंक हासिल की है तथा कुछ दिनों में आ रहे 12वीं विज्ञान, एडवांस, मेडिकल, नीट आदि परीक्षाओं में रिकॉर्ड रिजल्ट आने की संभावना है।