पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंगापुर में सफाईकर्मियों की भर्ती में दलितों को कर रहे गुमराह

गंगापुर में सफाईकर्मियों की भर्ती में दलितों को कर रहे गुमराह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| अखिल भारतीय वाल्मिकी समाज आरक्षण सामाजिक शोध व विकास समिति के संयोजक ओमप्रकाश घेंघट ने सरकार पर अंबेडकर के जन्मदिन पर प्रसारित सफाईकर्मियों की भर्ती में दलितों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रचार किया जा रहा है कि यह भर्ती दलितों के कल्याण के लिए निकाली गई है और सफाई आयोग के नेता व समर्थक वाहवाही लूट रहे है लेकिन सच्चाई ये है कि इस भर्ती में दलितों को कुछ प्रतिशत हिस्सा ही मिलने वाला है जिसके लिए वे निंदा करते है। साथ ही टाइसन व गोपाल पचेरवाल को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और समाज के हितों की रक्षा नहीं करने व समाज को गुमराह करने पर माफी मांगनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...