पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवा साल में भी नहीं हटा सके कब्जा, शहरी चिकित्सालय का काम अटका

सवा साल में भी नहीं हटा सके कब्जा, शहरी चिकित्सालय का काम अटका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

हिंगोटिया गांव के पास राजकीय शहरी प्राथमिक चिकित्सालय का निर्माण कार्य अतिक्रमण के कारण अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। चिकित्सा विभाग ने पुलिस प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

सवा साल पहले चिकित्सा निदेशालय ने 75 लाख रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है। साथ ही चिकित्सालय के निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी हो गए हैं।

चिकित्सालय बनाने के लिए प्रशासन ने सवा साल पहले हिंगोटिया गांव के पास 0.26 हैक्टेयर जमीन उपलब्ध कराई थी। इसके बाद भवन निर्माण का काम अटका हुआ है।

अभी चल रहा है किराए के भवन में

हालांकि अभी शहरी प्राथमिक चिकित्सालय किराए के मकान में चल रहा है। इसके शुरू होने से सामान्य चिकित्सालय में मरीजों का भार कम हुआ है। साथ ही आस-पास के शहरी व ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है। भवन बनने के बाद मिर्जापुर सहित आसपास के सैकडो़ं ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

ट्रोमा सेंटर नहीं होने से प्रतिमाह 40 मरीज होते रेफर : गंगापुर सहित आस-पास के ग्रामीणों क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायलों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें जयपुर रेफर करना पड़ता है। ऐसे में प्रतिमाह गंभीर हालत में 40 से अधिक मरीजों को रेफर किया जाता है। इस बीच कई बार घायलों की रास्ते में ही मौत तक हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए संयुक्त रूप से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक बनाने की स्वीकृति नहीं आने से मामला अधर में है।

शहरी प्राथमिक चिकित्सालय के निर्माण लिए 75 लाख रुपए स्वीकृत हो गए हैं। टेंडर भी हो गए है लेकिन कुछ लोगों ने जमीन पर अतिक्रमण नहीं हटाने से अभी काम शुरू नहीं हुआ है। डॉ. एस.डी.शर्मा, ब्लॉक सीएमएचओ, गंगापुर सिटी

ट्रोमा सेंटर की स्वीकृति नहीं

आपात स्थिति में मरीजों को जयपुर रेफर करने की मजबूरी से निजात दिलाने के लिए शहर में ट्रोमा सेंटर बनाने की कई सालों से मांग की जा रही है लेकिन ट्रोमा सेंटर बनाने की स्वीकृति अभी तक नहीं आई है। हालांकि चिकित्सा विभाग ने चिकित्सा निदेशालय को ट्रोमा सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा लेकिन इस पर अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ट्रोमा सेंटर के लिए स्थानीय प्रशासन ने जमीन तो आबंटित कर दी लेकिन अभी तक चिकित्सा निदेशालय ने इसे बनाने की स्वीकृति नहीं दी है। गंगापुर सिटी में अभी तक ट्रोमा सेंटर बनाने की स्वीकृति नहीं आई है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...