पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बामनवास. डूंगरवाडा में चल रही भागवत कथा में सजाई झांकियां कथा कथा सुनने उमड़ी भीड़ कथा कथा प्रवचन करते महाराज।

भास्कर न्यूज | बामनवास

डूंगरवाड़ा में शिव मंदिर के समीप चल रही संगीतमय श्रीमदभागवत कथा में शनिवार को नंदोत्सव मनाया गया। इस दौरान कथा वाचक अशोकाचार्यजी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बड़ ही धूमधाम से मनाया। उन्होंने कथा प्रवचन के दौरान बताया कि जब जब भी धरती पर पाप बढ़ जाता है, नारायण अवतार के रूप में जन्म लेकर पापियों का नाश कर इस धरा का भार कम करते है।

उन्होंने द्वापर युग में भगवान कृष्ण के जन्म की कथा बड़े ही मार्मिक अंदाज में सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। बीच बीच में भजन सुनाकर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रवचन में उन्होंने कहा कि कलियुग में दान का बड़ा ही महत्व है। राजा बलि के प्रसंग पर अपने व्याख्यान देते हुए उन्होंने दान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान संतोष को सबसे बड़ा धन, पतिव्रता नारी, संत का महत्व, गौ-माता का कलियुग में विशेष महत्व बताया। कथा में रामावतार का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम होने बताया। संयोजक प्यारेलाल ठेकेदार ने बताया कि रविवार को गोवर्धन पूजन होगा तथा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां सजाई जाएगी। कथा सुनने के लिए महिलाओं के साथ साथ आसपास के गांवों से सैकड़ों की तादात में लोग पहुंच रहे है।

भागवत कथा की निकली कलश यात्रा

वजीपुर. भागवत कथा की कलश यात्रा से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

वजीरपुर| समीप के गांव श्यारौली के तलाई वाले हनुमान मंदिर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की कलश यात्रा शनिवार को संत राजेश महाराज के सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ गांव के प्रमुख मार्ग से निकाली गई। कलश यात्रा में 51 महिलाओं ने सिर पर कलश रखे। यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई गाजे बाजे के साथ पांडाल पहुंची। इससे पहले संत राजेश गिरी ने श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की कथा व पंच लोकपाल दस दिगपाल के साथ देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की। भागवताचार्य शैलेश शास्त्री खेडला वाले ने भागवत कथा का संक्षिप्त विवरण सुनाया। श्यारौली गांव के तलाई वाले हनुमान मंदिर में शनिवार को विशेष झांकी सजाई गई, जिनके दर्शनों के लिए भक्त उमड़ पड़े।

श्री गोवर्धनजी के लिए यात्रा 26 मई को

गंगापुर सिटी| श्री गोवर्धन भक्त मंडल उदेई मोड़ के तत्वावधान में हर माह की तरह इस माह भी गोवर्धन महाराज की बस द्वारा यात्रा 26 मई को नई अनाज मंडी से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी। मंडल के सदस्य गजानंद हलवाई ने बताया कि 27 मई को गोवर्धन सेवा सदन में सुबह दूध का अभिषेक, शाम को फूल बंगला व छप्पनभोग की झांकी सजाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...