गंगापुर सिटी| गत दिनों सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा गांव में अंधविश्वास के भ्रम जाल के कारण तांत्रिक द्वारा एक महिला ज्यादती का शिकार हो गई। इसके अलावा स्त्री पुरुष लंबे समय उपवास रखते है, पीपल व नीम के वृक्ष के चक्कर लगाते है साथ ही ऐसे न जाने कितने ही अंधविश्वासों में आकर अपना समय व धन को बर्बाद करते है जबकि उन्हें आवश्यकता है वैज्ञानिक विधि से फर्टिलिटी विशेषज्ञ द्वारा उपचार कराने की।
इसी क्रम में दैनिक भास्कर एवं निशांत फर्टिलिटी सेंटर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई को गंगापुर में भगवती कन्या महाविद्यालय उदेई मोड़ पर सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक जबकि वजीरपुर में 23 मई को राजकीय उमावि में नि:संतानता निवारण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध नि:संतानता निवारण विशेषज्ञ डॉ. निशांत दीक्षित व उनकी टीम द्वारा नि:संतान दंपतियों को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा और शिविर में पंजीयन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9672400240 और 9950303777 पर पंजीयन करवाया सकता है।
निशांत हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. निशांत दीक्षित ने बताया कि शिविर में महिलाओं में विभिन्न बीमारियों अनियमित महामारी, उम्र दराज महिलाओं में मासिक धर्म के बंद होने, महिलाओं में अंडे नहीं बनने अथवा समय पर न फूटने, बच्चेदानी नली के बंद होने, नसबंदी होने, बच्चेदानी में टीबी, गांठ व सूजन आने, शादी के दो साल बाद संतान सुख नहीं मिलने, बार बार गर्भपात सहित सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर गर्भ धारण नहीं होने, पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी, एक बार संतान होने के बाद पुन: कठिनाई होने सहित कई बीमारियों का शिविर में नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नि:संतानता आज के युग में लाइलाज बीमारी नहीं है, यदि समय पर चिकित्सक से सलाह लेकर वैज्ञानिक तरीके से उपचार कराया जाए तो निश्चित ही दंपति को संतान सुख मिल सकता है। उन्होंने अधिकाधिक ऐसे दंपति जो संतान सुख से वंचित है, उनसे शिविर में आकर नि:शुल्क परामर्श का लाभ लेने का आह्वान किया है।