गंगापुर सिटी| रेलवे लोको व कैरिज कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में रेलवे आवासों की प्राथमिक सुविधाओं को सुधारने के लिए रेल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय में शनिवार को हुई कॉलोनी केयर कमेटी की बैठक में कॉलोनी के आवासों, सड़कों, पेयजल आपूर्ति व अवैध वाहनों पर रोकथाम सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से बैठक में मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन और वेसेरे मजदूर संघ की ओर से जेडी सिंह गुर्जर ने भाग लेते हुए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने, पेचवर्क करवाने, सड़कों के किनारे के आवासों में बाउंड्री वाल बनवाने, छत की लीकेज रोकने के लिए मरम्मत करने, टाइप टू व टाइप वन आवासों में स्नानघर बनवाने, लोको कॉलोनी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, रेल आवास 501 से 509 तक की खराब स्थिति को देखते हुए इनकी मेजर रिपेअर करवाने व इनमें रह रहे रेलकर्मियों को दूसरी जगह आवास देने सहित कई मुद्दे उठाए।