पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारोई किसान सेवा केंद्र पर सात महीने से घुमंतू परिवार का कब्जा

कारोई किसान सेवा केंद्र पर सात महीने से घुमंतू परिवार का कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कारोई उप तहसील का किसान सेवा केंद्र दुर्दशा का शिकार है। इसके उद्घाटन को एक साल हो गए लेकिन कभी यहां सरकारी कर्मचारी नहीं बैठे। सात-आठ महीने से तो घुमंतू परिवारों ने डेरा डाल रखा है।

इस सेवा केंद्र का उद्घाटन 8 मई, 2017 को विधायक डॉ. बालूराम चौधरी व जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा ने किया था। 7 महीने पहले उपखंड अधिकारी के आदेश पर घुमंतू परिवारों को 2-4 दिन रहने के लिए जगह दी थी। उन्हें कमरे व बिस्तर भी उपलब्ध कराए। अब हालात यह है कि दोनों कमरों के बरामदे के पास बिस्तर व अन्य सामान पड़ा रहता है। अब कोई प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देता है। करोड़ों रुपए की इस सरकारी संपत्ति का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा। सरपंच निर्मल राणावत का कहना है कि प्रशासन को इन परिवारों को यहां से हटाने के लिए कहा। कोई कर्मचारी इन्हें बेदखल करने आते हैं तो ये लोग गालीगलौज करने लगते हैं। पंचायत की ओर से उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पुलिस थाने में भी बताया जा चुका है।

कृषि पर्यवेक्षक भैरूलाल धोबी का कहना है कि 6 महीने पहले उजागर गांव में इस परिवार के घर में आग लग गई थी। बेघर हुए इन लोगों को 2-4 दिन रहने की अनुमति मांगी थी। अब इन्हें हटाने के लिए कई बार प्रयास किया गया। लेकिन अब हटाना मुश्किल हो गया है।

खबरें और भी हैं...