पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शॉर्ट सर्किट से 6 घरों में आग, लाखों रुपए का सामान खाक

शॉर्ट सर्किट से 6 घरों में आग, लाखों रुपए का सामान खाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | जैतपुर की ढाणी में बिजली के शॉट सर्किट से छह छप्परपोश खाक हो गए।

आग से गोविंद बैरवा के करीब 1.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार छुट्टन लाल बैरवा के 50-60 हजार का सामान जल कर राख हो गया। केसरी के थ्री फेज की मोटर जलकर राख हो गई। इसी प्रकार चिरंजी लाल बैरवा के 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया। काडू बैरवा के 55 हजार की नकदी व सामान जलकर राख हो गया। सुरेश बैरवा के 20 हजार की नकदी व 40 हजार का सामान जल कर राख हो गया। रामजी लाल बैरवा के भी 15 हजार नकद व 35 हजार का सामान जल कर राख हो गया। श्रीपाल बैरवा के 10 हजार नकद व 40 हजार का सामान जलकर राख हो गया।

आग की सूचना मिलने पर विधायक मानसिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और आग की घटना का जायजा लिया। उन्होंने फोन पर एईएन, तहसीलदार तथा थाना प्रभारी से मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ से बोर मे मोटर डालने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक के साथ गांव के श्रवण बैरवा पटेल, किरोड़ी बैरवा, लड्डू बैरवा, जगदीश बैरवा व मुकेश बैरवा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...