पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमिश्नर के लिए बड़े बाबू ने ली पांच हजार की घूस, दोनों गिरफ्तार

कमिश्नर के लिए बड़े बाबू ने ली पांच हजार की घूस, दोनों गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को यहां नगर परिषद कमिश्नर जितेंद्र शर्मा व बड़े बाबू राहुल कौशल को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने बाबू को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा। यह राशि वर्क ऑर्डर जारी करने के एवज में कमिश्नर जितेंद्र शर्मा ने ठेकेदार से मांगी थी। एसीबी की इस कार्रवाई से नगर परिषद में हड़कंप मच गया। कर्मचारी से लेकर अफसर भी इस कार्रवाई से भयभीत दिखाई दिए।

एसीबी अफसरों के मुताबिक परिषद के ठेकेदार अमजद खान ने आयुक्त व बाबू राहुल कौशल की शिकायत की थी। ठेकेदार अमजद खान ने दशहरा मैदान की मरम्मत का ठेका लिया था। इसके लिए वह अमानत राशि 24 हजार रुपए व सिक्योरिटी रकम 65 हजार रुपए जमा करा चुका था। इसके बाद भी उसे वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया। यह आदेश जारी करने के लिए कमिश्नर ने दो प्रतिशत 16 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद मामला दस हजार रुपए में तय हुआ। 5 हजार रुपए वह पहले दे चुका था। गिरफ्तार करने के बाद रात को कमिश्नर जितेंद्र शर्मा व बाबू राहुल कौशल का मेडिकल कराया गया। गुरुवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

शिकायतकर्ता-ठेकदार अमजद खान...दशहरा मैदान की मरम्मत का 8 लाख का हुआ था ठेका

गंगापुर सिटी. नगर परिषद में कार्रवाई के दौरान आयुक्त (लाल रंग के गोले मेंें) से पूछताछ करते एसीबी अधिकारी।

नगर परिषद बाबू पर दलाली का आरोप

एसीबी अिधकारियों के मुताबिक बाबू राहुल कौशल कमिश्नर के लेनदेन का काम करता है। लोग अपना काम लेकर उसी के पास जाते हैं। एसीबी की कार्रवाई में कार्यवाहक एएसपी भैंरूलाल, हैड कांस्टेबल साहिब सिंह, एलडीसी सुनील कुमार, वीरेंद्र और कांस्टेबल प्यारेलाल, जलसिंह और हमीर सिंह शामिल रहे।

आग की तरह फैली खबर, नगर परिषद के बाहर जमावड़ा

आयुक्त और लिपिक के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर शहर भर में आग की तरह फैल गई। परिषद से वास्ता रखने वाले जिस भी व्यक्ति ने यह खबर सुनी वह तुरंत परिषद कार्यालय पहुंचा, हालांकि परिषद कार्यालय में किसी भी व्यक्ति को भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया। परिषद के बाहर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम जमा हो गया।

एसीबी के कब्जे में अारोपी नगर परिषद का लिपिक राहुल कौशल।

एसीबी के कब्जे में अारोपी नगर परिषद का लिपिक राहुल कौशल।

डिमांड...16 हजार दोगे तभी वर्क ऑर्डर होंगे

शिकायतकर्ता और आरोपितों के बीच इस तरह हुआ रिश्वत का खेल

शिकायतकर्ता: सर दशहरा मैदान की मरम्मत का वर्क ऑडर्र जारी नहीं हुए।

कमिश्नर : दो प्रतिशत 16 हजार रुपए दोगे तभी वर्क ऑर्डर जारी होंगे। बाबू राहुल कौशल से मिल लेना।

शिकायतकर्ता: राहुल कौशल से मिलने पर 5 हजार रुपए अदा किए।

कमिश्नर : राहुल को दिए 5000 मुझे मिल गए हैं। बाकी राशि दोगे तभी ऑर्डर जारी करूंगा। कुछ दिक्कत हो तो राहुल से बात करो।

बाबू : बाकी के 11 हजार रुपए कब दोगे।

शिकायतकर्ता : एसीबी में शिकायत की। वेरिफिकेशन करवाया।

शिकायतकर्ता: राहुलजी 16 हजार बहुत ज्यादा है। मैं तो दस हजार दे सकता हूं। 5 हजार दे दिए हैं। 5 हजार और दूंगा।

बाबू : मैं साहब से बात कर बताता हूं। कुछ देर बाद सौदा तय हो गया।

शिकायतकर्ता: बुधवार दोपहर राहुल के पास जाकर बकाया 5 हजार रुपए अदा किए।

ठेकेदार ने पैसे दिए और एसीबी टीम ने बाबू को दबोचा

ठेकेदार अमजद खान राहुल कौशल को पांच हजार रुपए देकर बाहर अा गया और उसने एसीबी टीम को इशारा कर दिया। एसीबी टीम ने राहुल को दबोचा। हाथ धुलवाए तो रंग निकल आया।

बाबू के बयानों के बाद कमिश्नर भी गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने नगर परिषद में कमिश्नर के कमरे में दोनों से रात तक पूछताछ की। शाम को बाबू को रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद बाबू ने टीम को बताया कि रिश्वत के पांच हजार रुपए उसने कमिश्नर कहने पर लिए थे। टीम ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर इस बात की पुष्टि की। आखिर कमिश्नर ने भी बाबू की बात पर सहमति जता दी।

साजिश के तहत फंसाया

मैंने राहुल से कोई पैसा लेने के लिए नहीं कहा। राहुल ने किसके लिए पैसे लिए, क्यों लिए इसकी मुझे जानकारी नहीं है। किसी ने साजिश के तहत राहुल को पैसे देकर फंसाया है। जितेंद्र शर्मा, आयुक्त, नगर परिषद, गंगापुर सिटी

पूछताछ में आरोप प्रमाणित

लिपिक को रंगे हाथों रिश्वत के पैसे लेते पकड़ा गया है। उसने यह राशि आयुक्त के लिए लेना बताई। पुष्टि के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। भैंरूलाल, उपाधीक्षक व कार्यवाहक एएसपी, एसीबी

वजीरपुर के वार्ड 16 में एक महीने से नलों में नहीं टपका जल

खबरें और भी हैं...