पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन दिन बाद अनाज मंडी में कारोबार शुरू, लौटी रौनक

तीन दिन बाद अनाज मंडी में कारोबार शुरू, लौटी रौनक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी . कई दिनों तक चले विवाद के बाद नई अनाज मंडी में काम चालू हो गया। कांटे पर तुलाई करते मजदूर।

गंगापुर सिटी | नई अनाज मंडी में व्यापारी-पल्लेदारों के बीच चल रहा विवाद बुधवार को खत्म हो गया। मंडी में पल्लेदारों के काम पर लौटने से कारोबार पहले की तरह सुचारू रूप से शुरू हो गया जिससे मंडी में रौनक लौट आई। पल्लेदारों व व्यापारियों के बीच अपनी अपनी मांगों को लेकर गत शनिवार को गतिरोध होने से मंडी में कारोबार बंद हो गया था। पल्लेदारों ने पहले ही मांगों को लेकर मंडी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम करना शुरू कर दिया और इसके बाद दोनों ही पक्षों में दूसरी अन्य मांगों को लेकर विवाद हो गया।

लगातार तीन दिन मंडी बंद रहने से न केवल व्यापारी बल्कि किसान वर्ग भी परेशान रहा। साथ ही मंडी में करोड़ों रुपए का कारोबार भी प्रभावित हुआ। मंगलवार को उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारी-पल्लेदारों की बैठक हुई जिसमें प्रशासन ने दोनों पक्षों से बैठक में आपसी वार्ता कर समस्या का समाधान निकालते हुए मंडी को शुरू करने के लिए कहा। साथ ही जिन बिंदुओं पर सहमति नहीं बने उन्हें प्रशासन की मौजूदगी में हल निकालने की बात कही। वार्ता के बाद बुधवार से पल्लेदारों ने मंडी में तुलाई, भराई और गाड़ी में लदाई का काम शुरू कर दिया।

खबरें और भी हैं...