लापता युवती का 10 दिन बाद भी सुराग नहीं
गंगापुर सिटी | बिडला ग्राम नागदा निवासी महताब आलम ने जीआरपी में दर्ज कराए मामले में बताया कि युवती जरीना खातून अपने परिवार के साथ नागदा से गोरखपुर अवध एक्सप्रेस ट्रेन से जा रही थी। परिजन एस-11 कोच की बर्थ 15 पर साथ में बैठे हुए थे। गंगापुर रेलवे स्टेशन पर युवती सहित परिजनों ने चाय पी। हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहरी तो युवती कोच से गायब थी।