पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेखावत की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शेखावत की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेखावत की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

गंगापुर सिटी| भारतीय जनता पार्टी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, भारत के 11वें उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर विनायक वाटिका नहर रोड श्रद्धांजलि दी गई। मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास ने बताया कि उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर व मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व सभापति हरि प्रसाद बोहरा, जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव, मंडल अध्यक्ष मनोज बंसल, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, ओम प्रकाश डंगायच, वीरू पुजारी, कौशल बोहरा, नीतेश मोदी, वीरेंद्र जैन, ओमी कटारिया, अनिल दुबे एडवोकेट, नवीन शर्मा एडवोकेट, विनोद अटल, घनश्याम राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...