पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण डाक सेवक मांगों के लिए 22 मई से जाएंगे हड़ताल पर

ग्रामीण डाक सेवक मांगों के लिए 22 मई से जाएंगे हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की बैठक मुख्य डाकघर में घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्रामीण डाक सेवकों की विभिन्न मांगों का केन्द्र सरकार द्वारा अभी तक हल नहीं करने के विरोध में 22 मई से हड़ताल पर जाने की रूपरेखा तैयारी की गई।

बैठक में रामवतार शर्मा व कलुआ राम सैन ने बताया कि कमलेश चंद कमेटी की सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग की गई। ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय दर्जा नहीं दिया जा रहा है और कर्मचारियों को विभाग द्वारा टारगेट के नाम पर बेबुनियाद परेशान किया जा रहा है। जिसे कर्मचारी कभी भी सहन नहीं करेगा। बैठक में मुरारी लाल शर्मा, मनमोहन शर्मा, श्याम लाल शर्मा, बाबू लाल गुप्ता, रमेश चंद जैन, महेश शर्मा, बंटी शर्मा, रितेश मीणा, रामराज मीणा, संदीप धामोनिया, श्रीलाल मीणा, खलील अहमद, गणेश शर्मा, पूरण चंद सोनी, दारा सिंह गुर्जर व शिवचरण शर्मा आदि मौजूद थे।

विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेष योग्यजनों की हुई बैठक : गंगापुर सिटी| विशेष योग्यजन विकास समिति के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष मुरारी लाल बैरवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 16 तारीख को समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में महावीर जाट, मुरारी लाल मीना, मुखराज मीना, राजेश, महमूद शाह, शरीफ खां, पप्पू लाल मीना, सुआ लाल, प्रहलाद बैरवा व मोतू नाई आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...