टोकसी के स्कूल में रमसा योजना से बनेंगे तीन कमरे
गंगापुर सिटी| समीपवर्ती टोकसी गांव के स्कूल में मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह गुर्जर ने बुधवार को रमसा योजना के तहत 26 लाख की लागत से तीन कमरों का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में विधायक के साथ पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा भी थे।
विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा व टोकसी सरपंच दयाराम मीणा सहित गांव के पंच-पटेलों ने भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गंगापुर शहर शिक्षा का हब बन चुका है और उन्होंने शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए क्षेत्र के स्कूलों को क्रमोन्नत करवाने के साथ रमसा योजना के तहत क्षेत्र के विद्यालयों में भवन निर्माण करवाने का काम किया है जो पूरे प्रदेश में बांसवाड़ा के बाद गंगापुर का ऐसी जगह है जहां रमसा के तहत इतने काम हुए है। इस दौरान ग्रामीणों ने बारिश के दिनों में गांव में पानी भरने की समस्या से अवगत कराया जबकि सरपंच दयाराम मीणा ने विद्यालय में शौचालय की समस्या रखी। इस पर विधायक ने पुलिया व सुरक्षा के साथ विद्यालय में विधायक कोष से शौचालय निर्माण की घोषणा की।
मीडिया प्रभारी आरसी गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर जलधारी मीणा, पूर्व सरपंच महेशचंद्र बैरवा, जीवली सरपंच गोविंद मीणा, रमेश पटेल, गिल्ली योगी, मण्डल अध्यक्ष महेश मीणा, गंभीर चौधरी, सवाई सिंह, अरविंद मीणा, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष मेघराज मीणा, कैलाश ठेकेदार, रामफल मीणा, हरकेश मीणा सहित काफी संख्या में ग्रामीण व पंच-पटेल मौजूद थे।