पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण व परिवार संस्कार कार्यक्रम

भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण व परिवार संस्कार कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी . भाविप विवेकानंद शाखा के परिवार व बाल संस्कार कार्यक्रम में परिषद सदस्य।

गंगापुर सिटी | भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की ओर से अर्जुन पैलेस में परिषद परिचय, नवीन सदस्यों का शपथ ग्रहण तथा परिवार व बाल संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान पूर्वी प्रांत के अध्यक्ष डा. पुरषोत्तमंसल ने बताया कि मुख्य अतिथि ने नवीन सदस्यों को परिषद की शपथ दिलाई व परिषद की स्थापना व परिषद के सेवा व संस्कार के कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद आचार्य सोमदेव ने परिवार व बाल संस्कार पर अपना उद‌्बोधन दिया। आचार्य ने बताया कि खुशी का मूल मंत्र अपना कार्य ईमानदारी से करना ही है। अत: सभी अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी से करें।

खबरें और भी हैं...