जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की बैठक में अभिरुचि शिविर लगाने का निर्णय
गंगापुर सिटी। | जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की बैठक जिलाध्यक्ष कुशला खूंटेटा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक जून से 15 जून तक नेशनल पब्लिक स्कूल में अभिरूचि शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर में जूड़ो कराटे, ब्यूटीशियन, ढोलक, मेहंदी, पैकिंग, सिलाई, डांस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में लेने की इच्छुक महिला-बालिकाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बैठक में सुधा गुप्ता, कुसम गुप्ता, वर्षा नाटाणी, अनीता डास, मिथलेश गुप्ता, कौशल्या डंगायच, रीना पल्लीवाल, सुमन, कौशल्या बिड़ला, निर्मला खारवाल, दुलारी सहित कई महिला सदस्य मौजूद थी।
योग कक्षाएं जारी : ॉनई अनाज मंडी पार्क में इन दिनों प्रतिदिन सुबह 5 से 6:30 बजे तक योग की कक्षाएं संचालित की जा रही है।