आर्य समाज भगवती नगर द्वारा मोबाइल जल सेवा का शुभारंभ
गंगापुर सिटी| आर्य समाज भगवती नगर की ओर से मोबाइल जल सेवा का बुधवार को शुभारंभ किया गया। आर्य समाज की मोबाइल जल सेवा का समाजसेवी व मुख्य अतिथि शिवरतन अग्रवाल ने शुभारंभ किया।
इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इससे पहले विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जल सेवा शहर के प्रमुख स्थानों उदेई मोड़, बस स्टैंड, हॉस्पिटल व रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर राहगीरों, यात्रियों को निशुल्क शीतल व आरओ का पानी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि जल सेवा के बेहतर संचालन के लिए सूरजमल सेक्रेटरी को संयोजक बनाया गया है और इनके निर्देशन में एक कार्यकारिणी का गठन कर जलसेवा को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर आर्य समाज के संरक्षक मदनमोहन आर्य, रामदयाल डास, रामेश्वर प्रसाद, राजेश आर्य, ओमप्रकाश गुप्ता, शिंभूदयाल आर्य, कुशला खूंटेटा, मिथलेश, अर्चना, अंजू, उषा गुप्ता, सुधा, अनीता सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
गंगापुर सिटी. निशुल्क चल जल मंदिर का उद्घाटन करते अतिथि।