पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल्याणजी मेले में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

कल्याणजी मेले में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी. कल्याणजी के मेले में खरीदारी करती महिलाएं।

शनिदेव की पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी

शनि जयंती पर निकाली तृतीय पदयात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर भगवान शनिदेव का भंडारा हुआ वहीं रात को भजन संध्या हुई जिसमें देर रात तक श्रद्धालु भजन सुनने के लिए डटे रहे।

शनि जयंती के मौके पर सवाई माधोपुर सलेमपुर गांव के शनि मंदिर में लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान की ओर से कई आयोजन हुए। साथ ही शनिदेव की फूल बंगला झांकी ने सभी शनि भक्तों का मन मोह लिया। इससे पहले पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत समाज भी शामिल हुए। पल्लीवाल पेट्रोल पंप पर हितेश पल्लीवाल यात्रा संयोजक के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। पदयात्रा पुरानी अनाज मंडी होते हुए सलेमपुर स्थित मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर परिसर में हुए भंडारे में कई पकवान बनाए गए। कार्यक्रम में सलेमपुर सहित कई गांवों के लोग आयोजन में शामिल हुए।

लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान के अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि सच्चे मन से शनि देव की आराधना करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है। उन्होंने संत समाज का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष संतोष दुबे के अलावा संयोजक रितेश पल्लीवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, दिनेश गुप्ता, अशोक सोप, गजेंद्र शर्मा, रोहित मीणा, विजेंद्र, धर्मेन्द्र, मनोज गुर्जर, शिवम दिक्षित सहित संस्थान के कई पदाधिकारी-सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...