पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10वीं 12वीं बोर्ड टॉपर्स की सूची एक साल बाद जारी, 24 को होगा सम्मान

10वीं-12वीं बोर्ड टॉपर्स की सूची एक साल बाद जारी, 24 को होगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2017 के 10वीं आैर 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में टॉपर्स की सूची एक साल बाद शुक्रवार को जारी कर दी। पिछले साल 10वीं परीक्षा में सवाई माधोपुर के मानटाउन की विद्या भारती माध्यमिक स्कूल की अर्चना मीणा प्रदेशभर में सबसे ज्यादा अंक लेकर टॉपर बनी। 12वीं विज्ञान वर्ग में गंगापुर सिटी के डीएस साइंस एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल के राजीव सिंह नरुका, कला वर्ग में बूंदी के लक्ष्यद्वीप सीनियर सैकंडरी स्कूल की एंजिलीना नागपाल आैर वाणिज्य वर्ग में जयपुर के केएमडी पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कृति वर्मा अव्वल रही। पिछले दिनों भास्कर ने ‘19 लाख विद्यार्थियों को टॉपर्स का इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

खबरें और भी हैं...