गंगापुर सिटी | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की बैठक शुक्रवार को मुख्य डाकघर में राधामोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्रामीण डाक सेवकों की विभिन्न मांगों का अभी तक हल नहीं होने के विरोध में 22 मई से हड़ताल पर जाने की रूपरेखा तैयारी की गई। बैठक में रामवतार शर्मा व कलुआ राम सैन ने बताया कि कमलेश चंद कमेटी की सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय दर्जा देने, कर्मचारियों को विभाग द्वारा टारगेट के नाम पर बेवजह परेशान नहीं करने की मांग की गई। उन्होंने सभी कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। बैठक में मुरारी लाल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, भगवान शर्मा, रामावतार शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, घनश्याम शर्मा, विनोद शर्मा, श्याम लाल शर्मा, बाबू लाल गुप्ता, रमेश चंद जैन, महेश शर्मा, बंटी शर्मा, रितेश मीणा, रामराज मीणा, दारा सिंह गुर्जर व शिवचरण शर्मा आदि मौजूद थे।