गंगापुर सिटी | निशक्त जन जागरण मंच की बैठक 21 मई को पंचायत समिति परिसर में सुबह 9 बजे संरक्षक खालिद अली काजी की अध्यक्षता में की जाएगी। तहसील अध्यक्ष अमजद खान ने बताया कि बैठक में निशक्त जनों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ मंच की नवीन कार्यकारिणी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।