गंगापुर सिटी | प्रतिवर्ष एक जुलाई से बदलने वाली रेलवे की समय-सारणी इस बार डेढ़ माह बाद बदलेगी. इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं। वर्ष 2018-19 के लिए समय-सारणी को 15 अगस्त से बदलाव किया जाएगा। इसकी वजह रेलवे जुलाई में कुछ नई ट्रेनों का संचालन बता रहा है। वर्तमान में जारी समय सारणी 14 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। इसको 30 जून के आगे 14 अगस्त तक बढ़ाया गया है। असल में रेलवे पिछले दो वर्ष से ट्रेनों में गति बढ़ाने पर लगातार कार्य कर रहा है। इसके चलते प्रतिवर्ष समय सारणी बदलने का महत्व बढ़ गया है। ऐसे में इस वर्ष जब समय सारणी बदलेगी तब अनेक यात्री ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव होगा।