गंगापुर सिटी. जैतपुरा ढाणी में लगी आग के बाद सांत्वना देने पहुंचे पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा।
गंगापुर सिटी | जैतपुर गांव के बैरवा ढ़ाणी माधोपुरा में दो दिन पहले हुई आगजनी की घटना के बाद पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा ने रविवार को घटना स्थल जाकर आगजनी की घटना का अवलोकन किया। उन्होंने सरकार से शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रमुख और कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इन परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ साथ पक्का आवास बनाया जाए। साथ ही गरीब परिवारों को चयनित सूची में जोड़ा जाए। साथ ही सरपंच से पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व संसदीय सचिव ने अपनी ओर से प्रत्येक परिवार को 2-2 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में मौके पर दिए। इस मौके पर सरपंच महेश मीणा, पंस सदस्य आबिद खान, ब्लाक देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिप सदस्य सत्यनारायण गुर्जर, रामराज मीणा, फरेबी मीणा, अशोक मेहर साथ थे।