गंगापुर सिटी. आर्यवीर दल के शिविर के समापन पर मौजूद आर्यवीर।
गंगापुर सिटी | सार्वदेशिक आर्य वीर दल गंगापुर शाखा के तत्वाधान में चल रहे आदर्श जीवन निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन किया गया। गौरतलब है कि गत 14 मई से अग्रसेन रिसोर्ट में शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नियमित आर्य वीरों को जुडो, कराटे, काते, भाला, तलवार, लाठी एवं क्षेत्रीय खेल कबड्डी, स्टेशन, मेढक छू, नेता का पता, संख्या मूर्ति आदि खेलों के साथ साथ आत्म रक्षा के गुरों के साथ बौद्धिक प्रशिक्षण प्रधान शिक्षक जीवन लाल आर्य और सहायक शिक्षक दिनेश आर्य, शुभम आर्य व आचार्य सोमदेव शास्त्री द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सार्वदेशिक आर्य वीर दल के संभाग प्रभारी रामबाबू आर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष मदनमोहन गुप्ता प्रधान रहे। मुख्य अतिथि ने बताया कि आर्य वीर दल का मुख्य उद्देश्य संस्कृति की रक्षा, शक्ति संचय और सेवा कार्य करना है। जिला संचालक नरेंद्र आर्य ने बताया कि शिविर में प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त शिविरार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि रामबाबू आर्य हिंडौन ने श्रेष्ठ व्यायाम शिक्षक पुरस्कार जीवनलाल आर्य, श्रेष्ठ वृद्ध आर्य महिला पुरुस्कार शारदा देवी को दिया गया। नगर संचालक अभिषेक बंसल ने बताया कि युवा संगठन आर्य वीर दल ही युवाओं को सही दिशा में आगे ले जा सकता है। इस मौके पर गोविन्द आर्य, नरेंद्र आर्य, संजय आर्य, मनोज आर्य, शुभम आर्य, रामदयाल डांस, राजेश आर्य, संतोष मसावता, रेणु आर्य, हनुमान आर्य, राजेश मेड़ी, आशुतोष आर्य, मोहित आर्य, कपिल मित्तल आदि लोग मौजूद थे।