पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेम्पो बने आफत, जाम लगने से परेशान हैं शहर के लोग

टेम्पो बने आफत, जाम लगने से परेशान हैं शहर के लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी. बजरिया में लगी ऑटो रिक्शा की कतार।

गंगापुर सिटी | शहर में सरपट दौड़ रहे टेम्पो संचालन से शहर में आए दिन जाम अब आम हो गया है। शहर में करीब डेढ़ हजार से अधिक ऑटो शहर की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करते नजर आ रहें हैं। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन इसका कोई तोड़ नहीं निकाल पा रहे। ऑटो रिक्शा चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हंै। कई ऑटो को तो किशोर चला रहे हंै। इनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं होता। पुलिस इन पर चालान की कार्रवाई करती है।

शहर में एक अनुमान के मुताबिक करीब डेढ़ हजार से अधिक ऑटो संचालित हैं। शहर की परिसीमा को देखते हुए इनकी संख्या अधिक है। रेलवे स्टेशन पर हर समय ऑटो का जमावड़ा रहता है। आगरा-कोटा व जयपुर-बयाना पैसेंजर ट्रेन और रतलाम मथुरा पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान ऑटो की कतार लग जाती है। इसके अलावा सोनी बाबा चौराह के पास तो आए दिन जाम जैसी की स्थिति बनी रहती है। वहीं शहर के सब्जी मंडी तिराहे, जाम जामा मस्जिद से कैलाश टाकीज पुलिस चौकी, उदेई मोड और कॉलेज रोड भी जाम से जूझते नजर आते हंै।

ऑटो चालकों के लिए विभिन्न स्थानों पर स्टैण्ड निर्धारित किए हुए हैं लेकिन चालक ऑटो को मनमर्जी से कहीं भी बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं। स्टैण्ड पर एक बार में दो से तीन ऑटो खड़े करने की अनुमित है लेकिन अक्सर यहां इससे अधिक ऑटो खड़े रहते है। ऑटो चालकों के पास प्रशासन व नगर परिषद द्वारा जारी किराया सूची तय नहीं करने के कारण बाहर से आने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जाता है। रात के समय तो किराया दुगने व तिगने से भी ज्यादा ले लेते हैं। इसके बावजूद प्रशासन इनकी रेटें अभी तक निर्धारित नहीं कर रहा है। जिससे शहर वासियों की आए दिन किराए पर कहा सुनी होती रहती है।

खबरें और भी हैं...